पलवल, 5 सितंबर
पलवल में होडल की क्राइम ब्रांच टीम ने ईरान-इजराइल ,अमेरिका के बीच युद्व के दौरान 15 हजार किलोग्राम एलपीजी गैस से भरे कैप्सूल ट्रक से लाखों रुपये की LPG गैस चोरी के मामले में ट्रक के ड्राइवर सहित गिरोह के 9 बदमाशों को काबू किया है। पकड़े गए बदमाश ट्रक से गैस चोरी कर ट्रक को हाइवे पर खड़ा छोड़कर फरार हो गए थे।
टीम ने बदमाशों के कब्जे से तीन लाख सात हजार रुपये व घरेलू व औद्योगिक गैस से भरे व खाली सिलेंडर सहित कैप्सूल ट्रक गैस निकालने के उपकरण भी बरामद कर आरोपियों को अदालत से रिमांड पर लिया हैं।
क्राइम ब्रांच प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि, दिल्ली के रोहिणी निवासी अजय गोयल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके कैप्सूल ट्रक में ड्राइवर विष्णु निवासी गांव कोह मथुरा यूपी गुजरात के पोरबंदर से रुड़की उत्तराखंड के लिए चला। लेकिन 2 जून को ट्रक पलवल के सदर थाना क्षेत्र के पंडित जी ढाबे पर खड़ा हुआ मिला। जबकि ड्राइवर का फोन बंद आ रहा है।
ट्रक में से लगभग 15 हजार किलोग्राम LPG गैस थी जो अब खाली हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका-ईरान के युद्ध के दौरान विभिन्न स्थानों पर कालाबाजारी शुरू हो गए।जिससे गुजरात से राजस्थान के रास्ते आ रहे कैप्सूल ट्रकों से LPG गैस निकालने का गिरोह सक्रिय हो गया।
पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर विष्णु को उसके गांव कोह मथुरा यूपी से काबू कर पूछताछ की तो उसने बताया कि राजस्थान में गैस चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों के गिरोह को गैस बिक्री कर दी।जांच में क्राइम ब्रांच टीम ने राजस्थान के बदमाशों के गिरोह को अरेस्ट कर अदालत में पेश कर आरोपियों को रिमांड पर लिया है।
अन्य खबरें जानें –
पंजाब सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 36 लाख से अधिक लाभार्थी : डॉ. बलजीत कौर



