सोलन, 4 सितंबर
सोलन शहर के मॉल रोड़ पर वीरवार देर रात एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना पेश आई है। जहां पर माल रोड के बीचो-बीच शराब के ठेके पर काम करने वाले एक सेल्समैन पर दो युवकों ने तेजधार हथियार से हमला किया और मौके से फरार हो गए।
लहूलुहान हालत में युवक को सोलन माल रोड पर युवकों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे गंभीर हालत देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।एसपी सोलन साईं दत्तात्रेय वर्मा ने बताया कि सेल्समैन का नाम पंकज है और कांगड़ा का रहने वाला था और सोलन में शराब के ठेके पर काफी समय से काम करता था।
बीती देर रात हरिपुरधार के रहने वाले दो युवकों से किसी बात को उसकी बहस हुई। जिसके बाद दोनो युवकों ने उस पर अचानक तेजधार हथियार से हमला किया। जिस कारण युवक को सिर पर गंभीर चोटे आई है।फिलहाल पुलिस ने दोनो आरोपियों को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है।
वही एक दूसरे मामले में सोलन शहर के ओल्ड इस ऑफिस के समीप बीती देर रात करीब 12:30 बजे एक HR नंबर की कार अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़कर धोबीघाट रोड़ की तरफ जाने वाले रोड पर अचानक पलट गई गाड़ी में तीन लोग सवार थे जिन्हें चोटें आई है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
अन्य खबरें जानें –
बरनाला में जन्माष्टमी के अवसर पर नशों के खिलाफ विशेष हस्ताक्षर अभियान शुरू, नशों से टूट रहे परिवार



