झज्जर, 4 सितंबर
झज्जर पुलिस की सजगता के चलते करीब 2 क्विंटल संदिग्ध नकली पनीर से भरी बोलेरो गाड़ी पकड़ी गई। गाड़ी में आधा दर्जन नीले ड्रमों के अंदर पनीर भरा हुआ था।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बोलेरो गाड़ी में बड़ी मात्रा में नकली पनीर ले जाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम को बुलाया गया, जिसने पनीर के सैंपल लिए।सैंपलिंग के बाद जब्त किए गए पनीर को पुलिस की निगरानी में गड्ढा खोदकर नष्ट (डिस्ट्रॉय) कराया गया, ताकि इसे दोबारा बाजार में खपाया न जा सके।
झज्जर थाना प्रभारी हरेश ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि लोग नकली पनीर से सावधान रहें और संदिग्ध पनीर का उपयोग करने से बचें। उन्होंने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आने और खाद्य विभाग की ओर से शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य खबरें जानें –



