रेवाड़ी , 3 सितंबर
रेवाड़ी में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेक्टर-18 स्थित गर्ल्स कॉलेज से छात्राओं को लेकर बस स्टैंड की ओर जा रहे टेंपो को पीछे से आ रही सेंटरों कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
टेंपो में सवार 15 से अधिक कॉलेज छात्राएं घायल हो गईं। घायलों को राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से तुरंत रेवाड़ी ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी।
टेंपो चालक राहुल ने बताया कि वह सेक्टर-18 गर्ल्स कॉलेज से छात्राओं को लेकर बस स्टैंड की ओर जा रहा था। कॉलेज के पास टेंपो को मोड़ते समय पीछे से तेज गति से आ रही सेंटरों कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। परिजनों के अनुसार, रेवाड़ी के आसपास के कई गांवों की छात्राएं रोजाना ऑटो और टेंपो के माध्यम से कॉलेज आती-जाती हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही छात्राओं के परिजन भी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अन्य खबरें जानें –
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा कृषि विश्वविद्यालय में हॉर्टिकल्चर नॉलेज सेंटर को मंजूरी


