झज्जर में रात को JCB और कंटेनर लेकर कूड़ा उठाने पहुंचा प्रशासन, सफाई कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

झज्जर, 2 सितंबर झज्जर शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर जारी गतिरोध के बीच प्रशासन ने एक बार फिर रात के समय कूड़ा उठाने का…

झज्जर

झज्जर, 2 सितंबर

झज्जर शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर जारी गतिरोध के बीच प्रशासन ने एक बार फिर रात के समय कूड़ा उठाने का अभियान चलाया। JCB और कंटेनरों के साथ प्रशासनिक टीम विभिन्न डंपिंग प्वाइंटों पर पहुंची और कई स्थानों से कूड़ा उठाया गया। इस दौरान कुछ जगहों पर सफाई कर्मचारियों की ओर से विरोध भी किया गया।

बीकानेर चौक पर नहीं उठा पाया कूड़ा

अभियान के दौरान बीकानेर चौक स्थित डंपिंग प्वाइंट पर प्रशासन को सफाई कर्मचारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। काफी संख्या में सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते पुलिस प्रशासन और सफाई कर्मचारी आमने-सामने हो गए।

JCB पर चढ़कर महिलाओं ने किया विरोध

कूड़ा उठाने के लिए जैसे ही JCB आगे बढ़ी, महिला सफाई कर्मचारी जेसीबी पर चढ़ गईं और कार्रवाई का विरोध करने लगीं। कर्मचारियों के विरोध के चलते प्रशासनिक टीम कूड़ा उठाने में सफल नहीं हो सकी। सफाई कर्मचारी अपने मोर्चे पर डटे रहे, जिसके बाद प्रशासनिक दस्ता वापस लौट गया।

कूड़ा उठाने और कर्मचारियों के विरोध के बीच बढ़ा टकराव

शहर में एक ओर जगह-जगह जमा कूड़े को उठाने की प्रशासनिक कवायद जारी है, वहीं सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर विरोध पर डटे हुए हैं। ऐसे में कूड़ा उठाने की कार्रवाई को लेकर प्रशासन और कर्मचारियों के बीच टकराव लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

अन्य खबरें जानें –

शिमला के चौड़ा मैदान में पेंशनर्स का हल्लाबोल , सरकार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी, पुलिस के साथ हुई बहस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *