सोनीपत में यमुना नदी में नहाने गए दो सगे भाई डूबे, प्रशासन और बचाव टीमों द्वारा तलाश जारी, गांव में पसरा मातम

सोनीपत, 29 अगस्त सोनीपत के गांव सनपेड़ा से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां यमुना नदी में नहाने गए दो सगे भाई गहरे पानी…

सोनीपत

सोनीपत, 29 अगस्त

सोनीपत के गांव सनपेड़ा से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां यमुना नदी में नहाने गए दो सगे भाई गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव टीमों ने दोनों भाइयों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है, अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मामला शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे का है। गांव सनपेड़ा निवासी 15 वर्षीय सत्यम और 17 वर्षीय शिवम, पुत्र रविंद्र, अपने साथी प्रिंस के साथ यमुना घाट पर नहाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय सत्यम और शिवम अचानक यमुना के गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते दोनों डूब गए।

साथी प्रिंस ने इसकी सूचना आसपास के लोगों और परिजनों को दी।घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन को सूचित किया गया। इसके बाद दोनों सगे भाइयों की तलाश के लिए यमुना में सर्च अभियान शुरू किया गया। बचाव दल लगातार नदी में दोनों भाइयों की तलाश कर रहा है।

एक साथ दो बेटों के यमुना में डूबने की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्हें दोनों भाइयों के सकुशल मिलने की उम्मीद है। फिलहाल यमुना में दोनों भाइयों की तलाश जारी है। प्रशासन और बचाव टीमों की नजर सर्च ऑपरेशन पर बनी हुई है।

अन्य खबरें जानें –

भिवानी के राजकीय महिला कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *