भिवानी के राजकीय महिला कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

भिवानी, 29 अगस्त भिवानी स्थित राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस श्रद्धा…

भिवानी

भिवानी, 29 अगस्त

भिवानी स्थित राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राध्यापकों और छात्राओं द्वारा मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने खेल मैदान पर बढ़-चढ़कर भाग लिया।

देश में हर वर्ष 29 अगस्त का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1905 में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था। उन्होंने ओलंपिक खेलों में भारत को लगातार स्वर्ण पदक दिलाकर पूरी दुनिया में भारतीय हॉकी का परचम लहराया था। खेल जगत में उनके अभूतपूर्व योग्दान और खेल भावना को अमर बनाए रखने के लिए 2012 से भारत सरकार ने उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी, ताकि देश की युवा पीढ़ी खेलों के प्रति प्रेरित हो सके।

महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर राजेश ने कहा कि प्रदेशभर के सभी राजकीय और अनुदान प्राप्त महाविद्यालयों की तरह यहां भी छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए यह आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना और उन्हें खेलों को करियर के रूप में चुनने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने समाज से भी बेटियों को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्राध्यापकों ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन संघर्ष, समर्पण और अनुशासन की अनूठी मिसाल है। नियमित शैक्षणिक गतिविधियों के बीच खेल आयोजन छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं और जीवन में आने वाली हर चुनौती का डटकर मुकाबला करने का हौसला देते हैं।समारोह के दौरान महाविद्यालय परिसर में पचास मीटर दौड़, पिट्ठू, रस्साकशी, रस्सी कूद और टेबल टेनिस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन मुकाबलों में छात्राओं ने शानदार खेल भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेता छात्राओं को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से पदक और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अन्य खबरें जानें –

ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਵਿਅਕਤੀ ਤੋਂ ਖੋਹਿਆ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ, ਲੁਟੇਰੇ ਫ਼ਰਾਰ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *