शिमला, 27 अगस्त
शिमला के रोहड़ू उपमंडल में पब्बर नदी में नहाने के दौरान डूबे दोनों छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं।उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 वर्षीय शिवेन रोशन पुत्र शिशु पाल, निवासी करासा तथा 16 वर्षीय सक्षम पुत्र राजदेव, निवासी बनोटी, पब्बर नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस व NDRF की टीमें मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।उपमंडलाधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान कोटडु (करासा) निवासी मंगत राम डोगरा ने पहले छात्र का शव पब्बर नदी से बाहर निकाला, जबकि दूसरे छात्र के शव को NDRF की टीम के सहयोग से नदी से बाहर निकाला गया।
SDM ने बताया कि प्रशासन की ओर से दोनों मृतकों के परिजनों को नियमानुसार फौरी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा।इस दुखद हादसे की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने दोनों मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
अन्य खबरें जानें –
कैथल पुलिस ने बाइक चोरी मामले में नाबालिग सहित आरोपी को किया गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद



