शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोलियां मारकर ह्त्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

शामली, 27 अगस्त उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार शाम को हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की जिम के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी। अंकित…

अंकित बालियान

शामली, 27 अगस्त

उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार शाम को हरियाणवी सिंगर अंकित बलियान की जिम के बाहर गोलियां मारकर हत्या कर दी। अंकित बलियान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गंभीर रूप से जख्मी अंकित को अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर चार हमलावर पहले ही जिम के बाहर घात लगाए बैठे थे।अंकित जैसे ही जिम से बाहर निकलकर अपनी स्कॉर्पियो के पास पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी।अंकित के शरीर में कईं गोलियां लगी और वह सड़क किनारे गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए थे हमलावर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जिम संचालक रवि शर्मा ने बताया कि अंकित करीब एक साल से नियमित रूप से जिम आते थे। बुधवार को भी वह शाम करीब 4:15 से 4:30 बजे के बीच जिम पहुंचे थे। एक्सरसाइज करने के बाद जैसे ही वह बाहर निकले, उन पर हमला हो गया। जिम संचालक के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 15 से 18 राउंड फायरिंग की।

हत्या के बाद सड़क पर उतरे लोग

अंकित की हत्या के बाद परिजन और स्थनीय लोगों में भ्रारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने दिल्ली-मुजफ्फरनगर रोड जाम कर दिय़ा।अंकित की मां भी बेटे का शव गोद में लेकर सड़क पर बैठ गईं। गांव से बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ा सस्पेंस

अंकित बलियान की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर भोलू शाहपुरिया नाम के व्यक्ति का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में व्यक्ति ने हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है।वायरल पोस्ट में अंकित पर कथित तौर पर विरोधी पक्ष से जुड़ने और गैंग से संबंधित घटना पर गाना बनाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने फिलहाल इस पोस्ट की पुष्टि नहीं की।

हत्या से करीब एक घंटे पहले शाम 6 बजे अंकित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक गाना पोस्ट किया था। इसमें वह कार में बैठकर गाना गाते नजर आए थे।

शामली के रहने वाले थे अंकित

अंकित बालियान शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले थे। वह पहले हरियाणा के सोनीपत में रहते थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से परिवार के साथ गांव में रह रहे थे। उनके पिता सतबीर रिटायर्ड फौजी हैं, जबकि मां अमरेश गृहिणी हैं। अंकित दो भाइयों में बड़े थे। अंकित शादीशुदा थे ।

फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

अन्य खबरें जानें –

पंजाब को लूटने के लिए भाजपा के साथ नापाक गठजोड़ करने के लिए अकाली लीडरशिप उत्साहित : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *