कैथल में SP के आदेश पर पुलिस की पैदल गश्त, होटल-ढाबों की करी चेकिंग, लोगों को किया जागरूक

कैथल ,26 अगस्त कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार…

कैथल

कैथल ,26 अगस्त

कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार थाना शहर, थाना तितरम तथा थाना सदर क्षेत्र में विशेष पैदल गश्त की गई।पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया की इस दौरान थाना शहर SHO इंस्पेक्टर गीता की टीम द्वारा कैथल शहर में, थाना तितरम एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश कुमार की टीम द्वारा तितरम में तथा सदर SHO SI कुलदीप की टीम द्वारा गांव पाडला व जगदीशपुरा में फुट पेट्रोलिंग की गई।

पुलिस टीम की मौजूदगी से आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ तथा असामाजिक तत्वों में भय पैदा हुआ। गश्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा कई जगह होटल, ढाबा वालो को किसी प्रकार का नशीला पदार्थ ना बेचने बारे चेतावनी भी दी। इस दौरान पुलिस द्वारा नागरिकों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए भी जागरूक किया गया।

इसके साथ साथ आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास भी नशे को बढ़ावा न दें। साथ ही युवाओं को विशेष रूप से नशे से बचने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि नशे का अवैध कारोबार करने वाले व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। कैथल पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और अपराध पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

अन्य खबरें जानें-

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ एवं आम आदमी क्लीनिकों का अधिकतम लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *