पिंजौर में बुटीक शॉप में महिला की गला रेतकर हत्या, मरने से पहले डायरी में लिखा सास-ननद-देवर का नाम, पति पर आरोप

पिंजौर,26 अगस्त पिंजौर में रौनक होटल के सामने वाली गली में एक बुटीक शोप में महिला की गला काटकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश…

पिंजौर

पिंजौर,26 अगस्त

पिंजौर में रौनक होटल के सामने वाली गली में एक बुटीक शोप में महिला की गला काटकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । मृतक महिला की पहचान राजेंद्र कौर के रूप में हुई है जो की रतपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है और अपना बुटीक चलाती थी।

महिला को अस्पताल पहुंचाने वाले राजू नामक व्यक्ति ने बताया कि कुछ अन्य महिलाओं ने उन्हें सूचना दी की गली में एक महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई डायरी में कुछ लिख रही थी और और उसकी घायल हालत को देखते हुए वह एक बाइक सवार की मदद से उन्होंने तुरंत उक्त घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया  ।

जहां पर जानकारी देते हुए अस्पताल के डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने बताया कि उनके पास यह महिला घायल अवस्था में पहुंची हुई थी जिसका गला पूरा कटा हुआ था और उन्हें पूरी सुध नहीं थी उन्होंने बताया कि दूसरे डॉक्टर की मदद से उन्होंने उसे उपचार दिया और उपचार के दौरान उक्त महिला की मृत्यु हो गई।

महिला के शव को कालका अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया।  वहीं घटनाक्रम की सूचना पाकर तुरंत मौके पर पिंजौर थाना प्रभारी राजेश कुमार पहुंचे और उन्होंने बताया कि उक्त महिला के किसी ने गला काटकर हत्या कर दी है।घटनास्थल के CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली गई जिसमें एक व्यक्ति बुटीक में जाता हुआ नजर आ रहा है और थोड़ी देर बाद वही व्यक्ति बुटीक से बाहर आता हुआ दिखाई दिया जो की शटर को बंद कर चला गया ।

घयल महिला राजेन्द्र कौर ने घायल अवस्था में खुद ही दुकान का शटर खोला और वहीं महिला भी तड़पती हुई CCTV कैमरे में दिखाई दे रही है। वहीं महिला के पास से एक डायरी भी बरामद हुई है जिसमें लिखा है कि मुझे मारने वाला मेरा पति है प्लीज हेल्प वह सास और मेरी दो ननदे हैं प्रीति व नीतू और मेरा देवर है । वही मिली जानकारी के मुताबिक महिला का अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

अन्य खबरें जानें-

CM Bhagwant Singh Mann Calls for Massive Awareness Drive to Maximise Benefits of Mukh Mantri Sehat Yojna, Aam Aadmi Clinics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *