बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया। मजदूरों से भरी नाव गंगा नदी की तेज धारा के बीच अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।नाव में सवार 12 मजदूर तैरकर बाहर सुरक्षित निकल आए, जबकि कुछ अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गंगा के तेज कटाव से तटबंध को बचाने के लिए फ्लड फाइटिंग का काम चल रहा था। इसी काम के लिए मजदूरों और निर्माण सामग्री को नाव के जरिए नदी के दूसरे हिस्से में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान तेज बहाव के बीच नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक पलट गई। नाव के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचाई। लेकिन नाव में सवार 6 मजदूरों के तेज बहाव में बह जाने की आशंका जताई जा रही है।
SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचा।SDRF की टीम मोटरबोट और अन्य बचाव उपकरणों के साथ लापता मजदूरों की तलाश में जुट गई है। गोताखोरों की मदद से गंगा की तेज धारा में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण भी बचाव अभियान में प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।SDRF की टीमें नाव के आसपास भी लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं।
अन्य खबरें जानें-
गैंगस्टरां ते वार का 217वां दिन: पंजाब पुलिस की 552 स्थानों पर छापेमारी; 354 गिरफ्तार



