बहादुरगढ़, 22 अगस्त
बहादुरगढ़ शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए जखौदा और आसौदा रेवेन्यू क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। विभाग ने करीब ढाई एकड़ भूमि पर काटी जा रही इन कॉलोनियों में किए गए निर्माण और प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम 1963 के तहत की गई कार्रवाई के दौरान दो अवैध स्ट्रक्चर, करीब 15 डीपीसी और कच्चे सड़क नेटवर्क को तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम मौके पर मौजूद रही।
SDM अभिनव सिवाच ने मौके पर पहुंचकर तोड़फोड़ कार्रवाई का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें। उन्होंने कहा कि प्लॉट, मकान या दुकान खरीदने से पहले संबंधित क्षेत्र की वैधता की पूरी जानकारी अवश्य लें। SDM ने स्पष्ट किया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।
अन्य खबरें जानें –

