कैथल में पटवारियों का विरोध प्रदर्शन जारी, पटवार भवन पर लटके रहे ताले, काम-धंधे ठप

कैथल, 22 अगस्त दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर कैथल में  भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। दिनभर पटवार भवन पर ताले…

_कैथल

कैथल, 22 अगस्त

दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर कैथल में  भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। दिनभर पटवार भवन पर ताले लटके रहे  और लोगों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा।धरने की अध्यक्षता कर रहे सुरेंद्र खटकड़ ने कहा कि पोर्टल में खामियों के चलते इंतकाल गलत दर्ज हो रहें हैं।  ना हिस्से ठीक आ रहे ना मालकान के नाम सही।

कुल मिलाकर इंतकाल में गलतियों का खामियाजा पटवारियों को भुगतना पड़ रहा। जब तक पोर्टल ठीक ढ़ंग से काम नहीं करता विरोध जारी रखेंगे। प्रदेश प्रचार सचिव सुखविंदर सिंह ने कहा कि सरकार जल्द पोर्टल में सुधार करे और DCS प्राईवेट एजेंसी से कराया जाए।

अन्य खबरें जानें –

अंबाला श्री पंजोखरा साहिब मामले में गिरफ्तार दोनों सिख युवा हुए रिहा,परिवार में खुशी की लहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *