गुरुग्राम में कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को जयंती पर किया नमन,युवाओं के अधिकारों और आधुनिक भारत के निर्माण का लिया संकल्प

गुरुग्राम, 20 अगस्त गुरुग्राम स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन…

गुरुग्राम

गुरुग्राम, 20 अगस्त

गुरुग्राम स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष शहरी पंकज डाबर ने कहा कि राजीव गांधी जी आधुनिक भारत, संचार क्रांति और कंप्यूटर युग के विज़नरी नेता थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाने के उद्देश्य से ही उन्होंने मतदान की न्यूनतम उम्र को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने की ऐतिहासिक शुरुआत की थी।

वर्तमान परिदृश्य में युवाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता आज यह प्रण लेता है कि वह युवा शक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा और देश को प्रगति की नई दिशा में आगे बढ़ाने में अपना योगदान देगा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने संबोधन में राजीव गांधी को कंप्यूटर क्रांति का जनक और आधुनिक भारत का सच्चा निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी एक ऐसे जननायक थे जिन्होंने भारत को एक नई दिशा और दशा प्रदान की। कांग्रेस भवन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे राजीव जी के दिखाए गए आदर्शों व पदचिन्हों पर चलते हुए देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें जानें –

ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਹਾਹਾਕਾਰ: ਦੁਕਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਵੜਨ ਨਾਲ ਲੱਖਾਂ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਖ਼ਰਾਬ, ਰੇਹੜੀ ਚਾਲਕ ਵੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *