शिमला में राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर सीएम सुक्खू ने दी श्रद्धांजलि, बोले – 18 साल में वोट का अधिकार राजीव गांधी की देन

शिमला, 20 अगस्त शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट साथियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर…

शिमला

शिमला, 20 अगस्त

शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट साथियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सद्भावना दिवस मनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 18 साल की उम्र में युवाओं को वोट की ताकत देना राजीव गांधी की देन है। उन्होंने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी की बेहतर शिक्षा की सोच के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय शुरू किए गए थे और इसी तर्ज पर हिमाचल में 68 राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल तैयार किए जा रहे हैं।

हिमाचल मानसून सत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 साल में पहली बार 10 दिन का सत्र बुलाया गया है। विपक्ष मुद्दों के साथ सदन में आए सरकार तथ्यों सहित जवाब देगी ।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार श्वेत पत्र ला रही है, जिससे जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी होगा और पता चलेगा कि किसने हिमाचल की संपदा को लूटने का काम किया।

CWC बैठक और दिल्ली दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है और CWC पार्टी का कार्यक्रम तय करेगी। मानसून सत्र के बाद वह दिल्ली जाएंगे और केंद्र सरकार के सामने हिमाचल के हक का मुद्दा उठाएंगे।

अन्य खबरें जानें –

‘ED Party’ Misusing Central Agencies, Resorting To Old Anti-Democratic Tantrums To Disrupt Punjab Polls: CM Bhagwant Singh Mann

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *