कैथल, 20 अगस्त
कैथल जिले में सांप के डसने के दो दर्दनाक मामले सामने आए हैं। दोनों घटनाओं में 3 साल की बच्ची और 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। दोनों बच्चों को परिजन इलाज के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पहले मामले में डेरा गदली में 3 साल की रंगोली को सांप ने डस लिया। बच्ची के पिता सुभाष कुमार ने बताया कि सुबह बच्ची रो रही थी। उन्होंने देखा तो उसकी हथेली पर सांप के काटने का निशान था। शुरुआत में उन्हें लगा कि बच्ची को शायद चूहे ने काटा है। बच्ची के लगातार रोने पर परिजन उसे नजदीकी डॉक्टर के पास लेकर गए। वहां से उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन बच्ची को कैथल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरे मामला कैथल शुगर मिल के पास करनाल रोड क्षेत्र की है। यहां 11 वर्षीय हनी को भी सांप ने डस लिया। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे हनी रो रहा था। उसकी मां रीना ने देखा तो उसके पेट और टांग पर सांप के काटने के निशान थे और घाव से खून निकल रहा था। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए कैथल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार, सांप के काटने के बाद दर्द या सूजन कम होने पर भी इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। कई जहरीले सांपों के काटने पर शुरुआती लक्षण बेहद कम दिखाई दे सकते हैं। सांप के काटने की आशंका होने पर मरीज को बिना समय गंवाए अस्पताल ले जाना चाहिए। काटे हुए स्थान पर चीरा लगाना, जहर चूसने की कोशिश करना या घरेलू उपचार करना नुकसानदायक हो सकता है। संभव हो तो सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश न करें, उसकी पहचान के लिए सुरक्षित दूरी से फोटो ही पर्याप्त है।
अन्य खबरें जानें –
ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਹਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਨੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਯੂਨੀਅਨਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੀਟਿੰਗ; ਮੰਗਾਂ ਦੇ ਜਲਦ ਹੱਲ ਦਾ ਦਿੱਤਾ ਭਰੋਸਾ

