जींद पुलिस की ब़ड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ की हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जींद,19 अगस्त जींद पुलिस की अपराध जांच शाखा  ने पंजाब-हरियाणा सीमावर्ती क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम 700 ग्राम हेरोइन (स्मैक) की…

जींद

जींद,19 अगस्त

जींद पुलिस की अपराध जांच शाखा  ने पंजाब-हरियाणा सीमावर्ती क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम 700 ग्राम हेरोइन (स्मैक) की भारी खेप बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत 10 से 11 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस  उपलब्धि की जानकारी साझा की।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उझाना बस अड्डे के पास गश्त की थी। जैसे ही आरोपियों ने पुलिस को देखा तो  वहां से भागने लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह और बलजीत नरवाना निवासी के रूप में हुई।पुलिसो को तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से किलो 700 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।जिसे पुलिस ने सील कर दिया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है,ताकि पता लगाया जा सके, इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाई गई थी और इस अवैध कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

अन्य खबरें जानें-

ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਰਾਜਪੁਰਾ ਰੋਡ ’ਤੇ ਕਬਾੜ ਦੇ ਡੰਪ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਫੈਲੀ ਦਹਿਸ਼ਤ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *