नूंह में पत्नी को ससुराल लेने आए युवक की संदिग्ध मौत, तालाब में मिला अनीस का शव, परिवार ने किया अस्पताल में हंगामा

नूंह, 17 अगस्त नूंह जिले के ऊदाका गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव रात…

नूंह

नूंह, 17 अगस्त

नूंह जिले के ऊदाका गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव रात के समय गांव के तालाब से बरामद हुआ। मृतक की पहचान पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव कठौल निवासी अनीस पुत्र आसू मोहम्मद के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूंह की मोर्चरी में रखवाया।

परिजनों के अनुसार अनीस शाम करीब छह बजे अपनी ससुराल ऊदाका पहुंचा था। रास्ते में उसने बाल भी कटवाए और अपना सामान लेकर सामान्य तरीके से ससुराल गया था। परिजनों का कहना है कि ससुराल पहुंचने से पहले उसने मायके में रह रही अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत भी की थी। इसके बाद रात में उसके साथ क्या हुआ और वह तालाब तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है।

परिजनों को रात करीब तीन बजे सूचना मिली कि अनीस का शव तालाब में पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर नूंह अस्पताल भिजवाया।अनीस की मौत की खबर मिलने के बाद उसके परिजन और ग्रामीण सिविल अस्पताल नूंह पहुंच गए और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए।

परिजनों ने अनीस की मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि अनीस को तालाब में जिंदा हालत में गिरने की स्थिति में बचने के लिए तैरने का प्रयास करना चाहिए था। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 अन्य खबरें जानें –

ਡੀ.ਸੀ. ਅਤੇ ਸੀ.ਪੀ. ਦਫ਼ਤਰ ਨੇੜੇ ਪ੍ਰਵਾਸੀ ਗੁੱਟਾਂ ਵਿੱਚ ਭਿਆਨਕ ਝੜਪ, ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ‘ਤੇ ਉੱਠੇ ਵੱਡੇ ਸਵਾਲ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *