करनाल, 17 अगस्त
करनाल में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पहले 15 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान किया था। अब यह हड़ताल 15 अगस्त से बड़ा कर 18 अगस्त तक कर दी गई है। आज यह हड़ताल 12वे दिन में प्रवेश कर चुकी है ,लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान निकलता नहीं नजर आ रहा है।
सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। शहर के मुख्य बाजारों ओर चौराहों पर कूड़े के ढेर देखने को मिल रहे है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन से बातचीत की जा रही है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसी के चलते कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है।
करनाल शहर कभी स्वच्छता में सबसे आगे था। वहीं, आज पूरे शहर में कूड़े के ढेर देखने को मिल रहे है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है । लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार अपनी मांगों को प्रशासन के सामने रखते आ रहे हैं ।कर्मचारियों की मांग है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और सरकार उनके हित में कोई ठोस फैसला लें।
कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का रास्ता अपनाया है। अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखना और कर्मचारियों की मांगों का समाधान निकालना।
अन्य खबरें जानें –



