पानीपत में हड़ताल के बीच सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन, संविधान चौक पर सड़क पर उड़ेला कूड़ा, जीटी रोड पर लगा लंबा जाम

पानीपत,17 अगस्त हरियाणा में सफाई, सीवर और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ाए जाने के बीच सोमवार को कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ…

पानीपत

पानीपत,17 अगस्त

हरियाणा में सफाई, सीवर और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ाए जाने के बीच सोमवार को कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। पानीपत नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी कूड़े से भरा डंपर लेकर संविधान चौक पहुंचे और सड़क पर कूड़ा फैला दिया। देखते ही देखते सड़क पर कूड़े का ढेर लग गया और आसपास दुर्गंध फैल गई।

कूड़ा सड़क पर फैलने से जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कर्मचारी नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचे।

कर्मचारियों का कहना है कि 13 मई 2026 को सरकार के साथ हुए समझौते की मांगों को अब तक लागू नहीं किया गया है। इसी के विरोध में 6 अगस्त से हड़ताल चल रही है, जिसे अब 18 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।

कर्मचारी 18 अगस्त को ‘विश्वासघात दिवस’ मनाएंगे।कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, खाली पदों पर नियमित भर्ती, 13 मई के समझौते को लागू करना, न्यूनतम वेतन 15,200 रुपये और 5,000 रुपये जोखिम भत्ता देना शामिल है। इसके अलावा गुरुग्राम से निकाले गए 3,480 कर्मचारियों की बहाली और नगर निकायों के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग भी की जा रही है।

 अन्य खबरें जानें –

पानीपत में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुरू किया एक लाख पौधारोपण अभियान, कहा- पौधारोपण औपचारिकता नहीं जीवन जीने की जरूरत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *