महेंद्रगढ़, 17 अगस्त
महेंद्रगढ़ में 17 सितंबर 2026 को भगवान विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर जांगिड़ समाज की ओर से भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप मे शिरकत करेंगे। कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा आज महेंद्रगढ़ पहुचे और विधायक कंवर सिंह यादव के साथ मिलकर जांगिड़ समाज के लोगो की एक बैठक ली।
जांगिड़ समाज के लोगों ने पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और विधायक कंवर सिंह यादव का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, निर्माण, कला, कौशल और श्रम के प्रतीक हैं। विश्वकर्मा दिवस समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणा का पर्व है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाला कार्यक्रम समाज की एकता और भाईचारे का संदेश देगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यक्रम में शामिल होना जांगिड़ समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। इसलिए 17 सितंबर का दिन देश और समाज के लिए विशेष महत्व रखता है।
कार्यक्रम में जांगिड़ समाज के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों, श्रम की गरिमा, कौशल विकास और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी ने पूरी मानव सभ्यता को निर्माण और कर्म का संदेश दिया है। समाज के मेहनतकश लोगों के लिए भगवान विश्वकर्मा जी आस्था और प्रेरणा के केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ में आयोजित होने वाला भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह समाज की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का अवसर है।
कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।कार्यक्रम में जांगिड़ समाज के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों और क्षेत्र के लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों, श्रम की गरिमा, कौशल विकास और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा।
अन्य खबरें जानें –



