उज्जैन में नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति, करंट की अफवाह से मची अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल

उज्जैन,17अगस्त सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़…

उज्जैन

उज्जैन,17अगस्त

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के अवसर पर उज्जैन के महाकाल मंदिर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में अचानक अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालुओं में करंट फैलने की अफवाह फैल गई, जिससे भगदड़ मच गई।जिसमें 13 श्रद्धालु घायल हो गए।

घायल श्रद्धालुओं को तुरंत सुरक्षाकर्मियों औऱ स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां सभी श्रद्धालुओं का उपजार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर के ऊपरी हिस्से में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास बैरिकेडिंग के अंदर डीपी के समीप करंट फैलने की अफवाह फैली, जिसके बाद लोगों में अचानक घबराहट फैल गई। इस दौरान कई श्रद्धालु बैरिकेड से टकरा गए और कुछ उनके नीचे फंस गए।घायलों में उज्जैन, ग्वालियर, गुजरात और बिहार समेत अलग-अलग स्थानों से आए श्रद्धालु शामिल हैं।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ समय के लिए दर्शन व्यवस्था प्रभावित रही, लेकिन बाद में व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया।

सावन सोमवार और नागपंचमी के कारण उज्जैन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। मंदिर प्रशासन के अनुसार अब तक करीब 5.50 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। भीड़ को देखते हुए मंदिर क्षेत्र और आसपास के मार्गों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बढ़ाई गई है।

 अन्य खबरें जानें –

हॉलीवुड अभिनेत्री हेडन पैनेटियर का निधन,अपने जन्मदिन से 4 दिन पहले दुनिया को कहा अलविदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *