Ukraine Russia War: यूक्रेन के ड्रोन हमले के बाद रूस का पलटवार, स्टील प्लांट पर किया मिसाइल अटैक, कई मौतें

रूस और यूक्रेन के बीच करीब चार साल से जारी युद्ध में हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं।यूक्रेन ने रूस पर हाल-फिलहाल में ही…

रूस-यूक्रेन

रूस और यूक्रेन के बीच करीब चार साल से जारी युद्ध में हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं।यूक्रेन ने रूस पर हाल-फिलहाल में ही सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हवाई हमला किया था, जिसके बाद रूस ने भी यूक्रेन के कई इलाकों में ड्रोन और मिसाइलों से जवाबी हमले किए। दोनों देशों के हमलों में कई लोगों की मौत हुई है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।

रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला

रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार यूक्रेन ने रूस में अब तक सबसे  बड़ा ड्रोन हमला किया है।जिसके चलते रूस की राजधानी मास्को के पास रूसी ई-कॉमर्स कंपनी वाइल्डबेरिज के डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में आग लग गई। आसमान में दूर तक काला धुआं उठता नजर आया। रोस्तोव क्षेत्र में भी ड्रोन हमलों से नुकसान की खबर है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, कई शहरों को निशाना बनाया गया और कुछ मकानों तथा रेलवे स्टेशन को नुकसान पहुंचा।बताया जा रहा है कि इस हमले में करीबन 6 लोगों की मौत हो गई है।

रूस ने यूक्रेन के बड़े स्टील प्लांट को बनाया निशाना

रूस ने हमले के बाद यूक्रेन पर भी ड्रोन और मिसाइल हमले किए। रूस ने  आर्सेलरमित्तल के स्टील प्लांट पर हमला किया है। हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है औऱ 14 लोगों की घायल होने की जानकारी सामने आई है।यह प्लांट भारतीय मूल के अरबपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल का है और यूक्रेन की सबसे बड़ी एकीकृत स्टील इकाइयों में शामिल है। यह क्रिवी शहर यूक्रेन के राष्ट्रपति का वोलोदिमिर जेलेंस्की का गृह शहर भी है।

कीव समेत कई इलाकों में रूसी हमले

रूस ने यूक्रेन के कईं अन्य इलाकों को भी निशाना बनाया है। राजधानी कीव में हमलों के बाद कईं इलाकों में आग लग गई।बताया जा रहा है कि पोचाइना मेट्रो स्टेशन के पास स्थित किताब बाजार में भी आग लग गई, जिससे कई दुकानें और स्टॉल प्रभावित हुए।

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार हो रहे ड्रोन और मिसाइल हमलों से युद्ध के और लंबा खिंचने की आशंका बनी हुई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं।

 अन्य खबरें जानें –

Batwara 1947 Vs Awarapan 2: बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, ‘बंटवारा 1947’ से करीब तीन गुना ज्यादा कमाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *