दिल्ली, 17 अगस्त
14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल की ‘बंटवारा 1947′ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2′ दोनों ही फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला जारी है। दोनों ही फिल्मों से अच्छी कमाई की उम्मीद थी ,लेकिन आंकड़ों के अनुसार ‘आवारापन 2’ काफी आगे निकल गई ।
‘आवारापन 2′ ने मारी लंबी छलांग
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से शानदार प्रदर्शन कर रही है।फिल्म ने पहले ही दिन में 22 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म की क्लेक्शन बढ़कर 33.75 करोड़ तक पहुंच गई।जिसके बाद फिल्म ने तीन दिन में 81.75 करोड़ रुपये की कमाई की।
100 करोड़ क्लब के करीब ‘आवारापन 2′
तीन दिनों के कलेक्शन में ‘आवारापन 2’ ने ‘बंटवारा 1947’ को काफी पीछे छोड़ दिया है। इमरान हाशमी की फिल्म ने अब तक 81.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री करने की उम्मीद है।
वी. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की।15 अगस्त की छुट्टी को फिल्म की फायदा मिला, और दूसरे दिन फिल्म की कमाई 13.50 करोड़ तक पहुंच गई।तीसरे दिन यानि रविवार को ‘बंटवारा 1947’ ने करीब 7.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस तरह तीन दिनों में फिल्म की कुल भारत नेट कमाई 26.50 करोड़ रुपये हो गई है।
बॉक्स ऑफिस रेस में ‘आवारापन 2’ ने सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ पर स्पष्ट बढ़त बना ली है। हालांकि, आने वाले दिनों में दोनों फिल्मों की कमाई कैसी रहती है, यह देखना दिलचस्प होगा।
अन्य खबरें जानें –
Tarapith Hotel Fire: बंगाल के तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल



