जींद, 15 अगस्त
जींद में अनाज मंडी परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद संजय भाटिया ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित अनेक आला प्रशासनिक अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी भी मुख्य अतिथि के साथ मौजूद रहे।
ध्वजारोहण से पूर्व मुख्य अतिथि ने गोहाना रोड स्थित शहीदी स्मारक पहुंचकर देश के अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने समारोह स्थल पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
समारोह के दौरान जिले के स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, अमर शहीदों के परिजनों, आपातकालीन पीड़ितों तथा हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत हरियाणवी व पंजाबी लोक संस्कृति और राष्ट्रीय एकता पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
सांसद संजय भाटिया ने अपने संबोधन में जिला वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस और पावन पर्व हरियाली तीज की बधाई दी। उन्होंने देश की रक्षा कर रहे सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।
अन्य खबरें जानें –



