कलायत, 15 अगस्त
‘धान के कटोरे’ के नाम से मशहूर कलायत नगर की अनाज मंडी में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लेबरफेड हरियाणा के चेयरमैन श्री देवेंद्र पांचाल ने विशेष रूप से शिरकत की और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। SDM अजय हुड्डा और तहसीलदार अजय कुमार ने समारोह में विशेष रूप से शिरकत कर राष्ट्रीय पर्व की शोभा बढ़ाई।
समारोह के दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा अनाज मंडी परिसर देशभक्ति के तरानों से गुंजायमान हो उठा। मुख्य अतिथि देवेंद्र पांचाल ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में हमारे वीर जवानों और किसानों का अतुलनीय योगदान रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
अन्य खबरें जानें –



