लेह, 13 अगस्त
लद्दाख के लेह में आज सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। भूकंप सुबह करीब 6:05 बजे आया और इसकी गहराई जमीन के करीब 10 किलोमीटर नीचे थी।
लोगों में दहशत का माहौल
भूकंप के तेज झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल हैं। लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों को सोते समय अपने घर हिलने का अहसास हुआ। भूकंप के तेज झटकों के बाद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।
अभी तक नुकसान की खबर नहीं
भूकंप के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत एंव बचाल एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है। NCS के अनुसार, भूकंप का केंद्र 36.881 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.402 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास था।
हाल में कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके
पिछले कुछ समय से देश के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।8 अगस्त को महाराष्ट्र के नासिक जिले में 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर थी। 2 अगस्त को दिल्ली-NCR में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई थी।


