हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि , सरकार ने लगाया 60 पैसे प्रति लीटर अनाथ एवं विधवा सेस, अधिसूचना हुई जारी

शिमला, 12 अगस्त हिमाचल प्रदेश में मंगलवार मध्यरात्रि से पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर…

हिमाचल

शिमला, 12 अगस्त

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार मध्यरात्रि से पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अनाथ एवं विधवा सेस लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश मूल्य वर्धित कर (वैट) अधिनियम, 2005 की धारा 6-ए के तहत पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की पहली बिक्री (प्वाइंट ऑफ फर्स्ट सेल) पर यह सेस लगाया जाएगा। सेस से प्राप्त राजस्व का उपयोग अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं को सुदृढ़ करने में किया जाएगा।

 अन्य खबरें जानें-

फरीदाबाद में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा , ACP अर्जुन और तहसीलदार नेहा सारन ने दिखाई हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *