फरीदाबाद, 12 अगस्त
फरीदाबाद में आज हर घर तिरंगा, आज़ादी के जश्न को लेकर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। यहां पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, तिरंगा यात्रा को ACP बड़खल अर्जुन और बड़खल तहसीलदार नेहा सारन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में तिरंगा लिए पुलिसकर्मी बाइक और वाहनों पर सवार होकर शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरे।
यात्रा के दौरान “भारत माता की जय“ और “वंदे मातरम” के नारों से पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया। पुलिस का मकसद है आम लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ना और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना।
एसीपी अर्जुन ने बताया कि ये यात्रा शहर के कई प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाना है।
अन्य खबरें जानें-
फरीदाबाद में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई,1 की मौत, 5 लोग घायल



