नूंह में जलभराव की समस्या को लेकर डीसी से मिले विधायक आफताब अहमद, समय रहते समाधान की मांग

नूंह, 8 अगस्त नूंह में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते शहर सहित ग्रामीण इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आने…

नूंह

नूंह, 8 अगस्त

नूंह में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते शहर सहित ग्रामीण इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आने लगी है। कई स्थानों पर बरसाती पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर नूंह विधायक आफताब अहमद ने शुक्रवार को उपायुक्त से मुलाकात कर जलभराव वाले क्षेत्रों में जल्द राहत पहुंचाने की मांग की।

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि बारिश के बाद शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को लेकर उन्होंने उपायुक्त से चर्चा की है। उन्होंने कहा कि समय रहते पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।विधायक के अनुसार, उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जलभराव से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। जहां भी जलभराव की शिकायतें सामने आ रही हैं, वहां संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि बरसाती पानी की निकासी जल्द सुनिश्चित की जा सके।

आफताब अहमद ने कहा कि पिछले वर्ष भी अधिक बारिश के कारण नूंह में कई घरों, सड़कों और सरकारी कार्यालयों में बरसाती पानी भर गया था। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इस बार ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए समय रहते प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

विधायक ने प्रशासन से जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां पंपिंग और पानी निकासी की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोगों को बारिश के बाद जलभराव की समस्या से राहत दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

अन्य खबरें जानें-

PALWAL में निकलेगी 5 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा, मंत्री गौरव गौतम करेंगे नेतृत्व, 13 अगस्त को निकलेगी यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *