पलवल में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत,आरोपी ट्रक चालत गिरफ्तार

पलवल, 7 अगस्त पलवल में होडल के रेलवे चौक पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक चोर KMP से ट्रक को चोरी करके…

पलवल

पलवल, 7 अगस्त

पलवल में होडल के रेलवे चौक पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक चोर KMP से ट्रक को चोरी करके तेज गति से ट्रक को चलाकर आ रहा था और इस  एक ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी ओर ट्रक अनियंत्रिक होकर हाइवे पर ही पलट गया और बाइक सहित दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के बाद होडल थाना प्रभारी बलजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर ही पहुंचे ओर JCB मशीन को मौके पर बुलाकर ट्रक को सीधा करकर दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए  पलवल के नागरिक अस्पताल में भेज दिया ओर मृतक युवकों के परिजनों को सूचना दी ओर पुलिस ने  ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है ।

इस दुर्घटना की वजह से हाईवे पर दोनों तरफ जाम लग गया पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया । दोनों  मृतक होडल के समीप JBM कंपनी में ड्यूटी करते थे और यह दोनों युवक ड्यूटी करने के बाद वापिस घर को लौट रहे थे और जैसे ही यह रेलवे चौक के समीप पहुंचे तो चोरी करके लेकर आ रहे इस ट्रक चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई।

अन्य खबरें जानें-

रेवाड़ी वीडियो मामला, पुलिस नाके पर ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के सोने का दावा, कार्रवाई को लेकर उठे सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *