मोहिंदर भगत द्वारा मधुमक्खी पालन, रेशम पालन एवं खुंभ उत्पादन से संबंधित योजनाओं की प्रगति का जायजा

चंडीगढ़, 5 अगस्त :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में बागवानी को प्रोत्साहित करने और किसानों की आय बढ़ाने के…

The Punjab Government, under the leadership of Chief Minister Bhagwant Singh Mann, is working consistently

चंडीगढ़, 5 अगस्त :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में बागवानी को प्रोत्साहित करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए तीव्र गति से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए बागवानी मंत्री  मोहिंदर भगत ने आज चंडीगढ़ में मधुमक्खी पालन, रेशम पालन और खुंभ उत्पादन से संबंधित योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर बागवानी सचिव  अरशदीप सिंह थिंद और अतिरिक्त सचिव, बागवानी,  लतीफ अहमद उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री मोहिंदर भगत ने मधुमक्खी पालन, रेशम पालन और खुंभ उत्पादन से संबंधित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय में स्थायी वृद्धि के लिए फसली विविधता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन, रेशम पालन और खुंभ उत्पादन जैसी सहायक गतिविधियाँ किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत साबित होने के साथ-साथ बागवानी को और अधिक लाभकारी बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कैबिनेट मंत्री ने विभाग में भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यक स्टाफ उपलब्ध होने से विभाग का प्रदर्शन और अधिक प्रभावशाली बनेगा। उन्होंने विभाग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक मामलों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को किसान-हित से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *