फरीदाबाद, 4 अगस्त
फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 3 अगस्त को सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला टीचर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या करने के मामले में AVTS सिकरौना की टीम ने सूचना के 2 घंटे के अंदर ही आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमन यादव बताया कि 3 अगस्त को सुबह के समय गांव सिकरौना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक महिला को चाकू मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
जिस संबंध में मृतका के पति विकास की शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।उन्होंने आगे बताया कि घटना की गंभीरता के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने अपने सोर्स एक्टिव किये। AVTS सिकरौना की टीम ने तकनीकी सहायता व सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मामले में सफलता हासिल की और सूचना के 2 घंटे के अंदर ही गांव कोट फरीदाबाद निवासी अमित (21) को काबू कर लिया। वह दूध बेचने का काम करता है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि करीब 2 वर्ष पहले मृतका उसके गांव के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। इस दौरान ही उसकी महिला से जान पहचान हुई थी और उनकी आपस में बातचीत होती थी। महिला उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी, परंतु वह बार-बार महिला का पीछा करता था। महिला ने उसको कहा था कि केस कर देगी और मृतका ने आरोपित से बात करनी बंद कर दी थी। जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था।
3 अगस्त को सुबह के समय मोटरसाइकिल से सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर गया और स्कूल के अंदर उसने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और हत्या कर मौका से भाग गया।आरोपित को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश कर घटनाक्रम में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य खबरें जानें-
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸੂਬੇ ‘ਚ “ਹਮਾਰੇ ਰਾਮ” ਨਾਟਕ ਦੀ ਵਿਆਪਕ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਕਰਵਾਏਗੀ: ਤਰੁਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੌਂਦ



