फरीदाबाद में DTP का बड़ा एक्शन, अमृता अस्पताल के पास 2 KM में अवैध कब्जे ध्वस्त, 35 दुकानें तोड़ीं, विभाग का अभियान लगातार जारी

फ़रीदाबाद, 4   अगस्त फरीदाबाद में अवैध निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में डीटीपी विभाग की टीम…

फरीदाबाद

फ़रीदाबाद, 4   अगस्त

फरीदाबाद में अवैध निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में डीटीपी विभाग की टीम ने अमृता अस्पताल के पास अवैध रूप से सरकारी जमीन पर कब्जे कर व्यावसायिक इकाइयां चल रही थी जो लगभग 2 किलोमीटर की जगह थी। जिसपर 4 स्टॉल, 2 कंटेनर और 15 अलग अलग तरह के कब्जों को हटाया गया ।

इसी तरह सेक्टर 91 में दुर्गा बिल्डर के ओखला एन्क्लेव नाम की लाइसेंस कॉलोनी में 5 स्थाई और 30 अस्थाई दुकानों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

विभाग द्वारा लगातार इससे पहले भी अवैध बने कई जगह कार्रवाई की जा चुकी थी। डीटीपी विभाग की ओर से कई बार नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने और गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में खुद डीटीपी यजन चौधरी की निगरानी में अवैध रूप से बनाए गए ढांचों को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई।

कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, डीटीपी विभाग ने अवैध बनाए गए निर्माणों के सभी हिस्सों को ध्वस्त कर जगह को खाली कराया। डीटीपी इन्फोर्समेंट अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध निर्माणों और बिना अनुमति संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी, इसके अलावा उन्होंने बताया की और भी जो दुसरे व्यावसायिक इकाई अवैध रूप से बने हैं और संचालित किए जा रहे हैं, उनपर भी जल्दी ही तोड़फोड़ की कार्रवाई की जायेगी। जो तोड़ दिए गए हैं अगर दोबारा निर्माण किया तो उनके खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया जायेगा।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है की अवैध काटी हुई कॉलोनी में किसी के बहकावे में आकर कोई जगह ना लें। क्योंकि, तोड़फोड़ की कार्रवाई को किसी भी समय अंजाम दिया जा सकता है, सीकरी स्तिथ अवैध बने बैंकट हॉल पर भी जल्दी ही नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही गई है।

 अन्य खबरें जानें-

पंजाब बदल रहा है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उसकी नई पहचान बन रही है: हरजोत सिंह बैंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *