अबोहर, 2 अगस्त
अबोहर में गांव बजीतपुर भोमा में नहर में नहाते समय तेज बहाव में बह गए युवक का शव रविवार दोपहर को गांव धर्मपुरा से गुजरती मुलुकपुरा माईनर से मिला। जिसके बारे में पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने नर सेवा नारायण सेव समिति सदस्यों की मदद से शव को बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। गौरतलब है कि मृतक के परिजन नहर में तेज बहाव होने के चलते पिछले छह दिनों से उसकी तलाश कर रहे थे, आज युवक का शव बरामद हुआ।
मृतक गुरनूर की आयु लगभग 19 साल है।परिजनों ने बताया कि आज से करीब 6 दिन पहले सोमवार को वे लोग खेत मे से तूडी ट्राली में भर रहे थे। लेकिन गर्मी अधिक होने के कारण गुरनुर व कुछ अन्य युवक गांव के निकट से गुजरती मलूकपुरा नहर में नहाने के लिए चले गए। बहाव तेज होने के कारण नहर में बंधी रस्सी टूटने क कारण गुरनूर नहर में बह गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी और कई गोताखोर लगातार उसे ढूंढ रहे थे।आज उसका शव बरामद हुआ है।
अन्य खबरें जानें –
नशा तस्करी एवं संगठित आपराधिक गठजोड़ का एक गुर्गा अमृतसर में गिरफ्तार; 20 किलो हेरोइन बरामद


