LUDHIANA में चोरों का आंतक, सरेआम दंपत्ति से लूटी सोने की चैन, विरोध करने पर हथियार दिखाकर डराया, इलाके में दहशत का माहौल

लुधियाना, 2 अगस्त लुधियाना में हर चौक और चौराहे पर लुटेरों ने आम लोगों की नाक में दम कर रखा है। लुटेरे केवल लूटपाट ही…

लुधियाना

लुधियाना, 2 अगस्त

लुधियाना में हर चौक और चौराहे पर लुटेरों ने आम लोगों की नाक में दम कर रखा है। लुटेरे केवल लूटपाट ही नहीं करते, बल्कि जरा सा विरोध करने पर जान तक लेने पर उतारू हो जाते हैं। भले  ही लूट का सामान दो-चार हजार का ही क्यों ना हो। लुटेरे पहले तो रात के अंधेरे का इंतजार करते थे और उसके बाद लूटपाट करते थे, लेकिन अब उनकी हिम्मत कितनी बढ़ गई है कि वह दिन दहाड़े चलती रोड पर अब वारदातों को बेधड़क होकर अंजाम दे रहे हैं।

लुधियाना में ऐसी घटनाएं रोज हो रही हैं, चोरों में ना तो कानून का डर है, ना ही पुलिस का खौफ है। लुधियाना के गुरु गोबिंद सिंह नगर इलाके में सोहल ट्रेडिंग कंपनी के पास शाम करीब 6 बजे सफेद एक्टिवा पर सवार दो बदमाशों ने पैदल जा रहे पति-पत्नी और उनके छोटे बच्चे को रोककर महिला से सोने की चेन लूट ली।

मिली जानकारी के अनुसार, एक्टिवा रोकने के बाद पीछे बैठे बदमाश ने तेजधार हथियार निकालकर परिवार को डराया और महिला के गले से चेन झपट ली। वारदात के दौरान महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश का हाथ पकड़ लिया, जबकि उसके पति ने भी उसे पकड़ने की कोशिश की। इस पर बदमाश ने दोबारा हथियार दिखाकर हमला करने का प्रयास किया और खुद को छुड़ाकर भाग निकला।

भागते समय वह सड़क से गुजर रही एक कार से टकराया, लेकिन संभलकर अपने साथी के साथ एक्टिवा पर बैठकर फरार हो गया। घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस फुटेज के आधार पर एक्टिवा के नंबर और दोनों आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।

अन्य खबरें  जानें –

PANCHKULA में सेक्टर 14 गर्ल्स कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का राज्य स्तरीय कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ने लाइव विद्यार्थियों से किया संवाद

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *