पंचकूला , 2 अगस्त
पंचकूला में उच्च शिक्षा विभाग, हरियाणा द्वारा सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में “नशा मुक्त भारत अभियान“ के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप पहुचे।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के लगभग एक करोड़ विद्यार्थियों के साथ लाइव संवाद कर उन्हें नशा मुक्त भारत का संदेश दिया।
इस दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों की व्यापक भागीदारी रहेगी।कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रेरक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रखते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना तथा समाज में नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।
अन्य खबरें जानें –
PALWAL में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, आरोपी के घर से हिरन के सींग, हथियार और शिकंजे बरामद


