YAMUNANAGAR में बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर कारोबारी के घर में की लूट, CCTV में कैद हुई वारदात

यमुनानगर, 2  अगस्त यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी में एक प्लाईवुड कारोबारी की कोठी में बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों ने पहले सुरक्षा गार्ड को…

यमुनानगर

यमुनानगर, 2  अगस्त

यमुनानगर की प्रोफेसर कॉलोनी में एक प्लाईवुड कारोबारी की कोठी में बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों ने पहले सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाया और फिर एक महिला समेत तीन से चार लोग घर के अंदर दाखिल हो गए। घटना उस समय हुई जब मकान मालिक परिवार सहित घर पर मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच में जुटी है।

घटना प्रोफेसर कॉलोनी स्थित प्लाईवुड कारोबारी अशोक बंसल की कोठी की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक महिला घर के मुख्य गेट तक पहुंची और चाबी से गेट खोलकर अंदर दाखिल हुई। कुछ ही मिनटों बाद उसके अन्य साथी भी घर में प्रवेश कर गए। आरोपियों ने सबसे पहले वहां मौजूद चौकीदार रोशन लाल को काबू कर बंधक बना लिया और उसके बाद वारदात को अंजाम दिया।घर के मालिक का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बदमाश क्या-क्या सामान लेकर गए हैं।

जिस कमरे में वारदात हुई है उसे पुलिस ने सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद ही नुकसान का सही आंकलन हो सकेगा। घटना के समय मौजूद चौकीदार रोशन लाल ने बताया कि रात में एक काले रंग की कार कोठी के बाहर आकर रुकी। इसके बाद महिला समेत कई लोग अंदर पहुंचे और उसे पकड़कर बंधक बना लिया, जिससे वह किसी को सूचना नहीं दे सका।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि फुटेज में एक महिला और उसके साथ तीन अन्य संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। सीन ऑफ क्राइम और FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

पुलिस का कहना है कि मकान मालिक की लिखित शिकायत और घर की पूरी तलाशी के बाद चोरी या लूट की गई संपत्ति का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

अन्य खबरें  जानें –

FARIDABAD अनंगपुर में पेंटर की हत्या मामले में खुलासा, शराब पिलाकर नशे की हालत में गर्लफ्रेंड ने चाकू से काटा गला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *