FARIDABAD में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट, 25 नाकों पर 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

फरीदाबाद, 2 अगस्त सावन के पवित्र महीने में शुरू हुई कांवड़ यात्रा को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। जिसके…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 2 अगस्त

सावन के पवित्र महीने में शुरू हुई कांवड़ यात्रा को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। जिसके चलते शहर के अलग-अलग इलाकों में 25 पुलिस नाके लगाए गए हैं। जिनपर व्यवस्था बनाने के लिए 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

इसके साथ ही सभी थानों की टीम अपने अपने इलाकों में तैनात रहेंगी, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम भी मुस्तैद की गई हैं, पुलिस ने कांवड़ियों से भी अपील की है की वो बेसबॉल या दुसरे किसी डंडो का इस्तेमाल ना करें और ना ही किसी तरह का उपद्रव करें। उपद्रवियों से पुलिस ने सख्ती से निपटने की बात भी की है।पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक की पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से प्लान की गई है, ताकि कहीं कोई दिक्कत ना आए। किसी भी सड़क पर जाम न लगे।आमजन को भी कोई तकलीफ न हो।

अन्य खबरें  जानें – 

AMBALA में कम बारिश के चलते किसान हुए मायूस,खेतों में फसलें सूखने की कगार पर, बिजली के कट के कारण भी किसान परेशान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *