फरीदाबाद, 1 अगस्त
फरीदाबाद में लगातार हो रही मानसून की बारिश के बीच जहां एक ओर ट्रैफिक पुलिस शहर की यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित सोहना टी-पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।
बल्लभगढ़ के सोहना टी-पॉइंट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पौधारोपण कर लोगों को हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कहा कि आज बड़े-बड़े घरों और इमारतों में लगे एयर कंडीशनर से निकलने वाली गर्म हवा और बढ़ते प्रदूषण का असर पर्यावरण पर साफ दिखाई दे रहा है।उन्होंने हरियाणा के लोगों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए।
यदि हर नागरिक पौधारोपण करेगा तो वातावरण शुद्ध होगा, प्रदूषण कम होगा, लोगों को स्वच्छ हवा मिलेगी और कई बीमारियों से भी बचाव संभव होगा। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का कहना है कि पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की है। यदि आज हम पौधे लगाएंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।
अन्य खबरें जानें-



