FARIDABAD में करंट लगने से 2 मजदूरों की मौत, गड्ढा खोदते समय हुआ हादसा, नीचे थी बिजली की लाइन, पुलिस ने दर्ज किया केस

फरीदाबाद, 1 अगस्त फरीदाबाद शहर के सेक्टर-14 मे सीवर लाइन पाइप को जोड़ने के लिए गड्ढा खोदते समय एक हादसा हो गया। कोठी नंबर-692 के…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 1 अगस्त

फरीदाबाद शहर के सेक्टर-14 मे सीवर लाइन पाइप को जोड़ने के लिए गड्ढा खोदते समय एक हादसा हो गया। कोठी नंबर-692 के बाहर काम कर रहे दो मजदूरों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनो के हवाले कर दिए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता  ने बताया कि सेक्टर-14 स्थित कोठी नंबर-692 के बाहर सीवर लाइन को जोड़ने के लिए गड्ढा खोदने का काम चल रहा था। इसी दौरान जमीन के अंदर से गुजर रही बिजली की लाइन के संपर्क में आने से दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान मनीष (55 वर्ष), निवासी सेक्टर-3 और शहंशाह, निवासी सेक्टर-2 के रूप में हुई है। दोनों ही मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। हादसे के समय मजदूर राम रहीसा, सूरज और रतीराम भी मौके पर मौजूद थे। उनका आरोप है कि मकान मालिक सुशील को जमीन के अंदर से गुजर रही बिजली की लाइन की जानकारी थी, लेकिन काम शुरू कराने से पहले इसकी सूचना मजदूरों को नहीं दी गई।

उनका कहना है कि यदि पहले से जानकारी दी जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 अन्य खबरें जानें-

Chandigarh Missing : कॉलेज गई छात्रा रहस्यमय तरीके से हुई लापता, परिवार ने खोजबीन के लिए जनता से मांगी मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *