आज से सावन की शुरुआत, AMBALA में डाक विभाग की पहल, पोस्ट ऑफिस में अब आसानी से मिलेगा पवित्र गंगाजल

अंबाला,30 जुलाई आज से सावन की शुरुआत होने जा रही है । जो लोग हरिद्वार नहीं जा सकते, उन शिव भक्तों के लिए पोस्ट ऑफिस…

अंबाला,

अंबाला,30 जुलाई

आज से सावन की शुरुआत होने जा रही है । जो लोग हरिद्वार नहीं जा सकते, उन शिव भक्तों के लिए पोस्ट ऑफिस में अबकी बार फिर से गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है । शिवरात्रि के दिन कुछ विशेष मंदिर है जैसे अंबाला , पंचकूला , यमुनानगर उनके मेन मेन मंदिरों के बाहर स्टॉल लगाकर शिव भक्तों के लिए गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा ।

सावन के महीने में लोग अपने-अपने तरीके से शिव को खुश करने में लग जाते है कोई काँधे पर कांवड़ रखकर हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिव को चढ़ाते है ।कुछ लोग शिव कांवड़ शिविर लगाकर भोले के भक्तों की सेवा करके शिव को प्रसन्न करते है, तो बहुत लोग ऐसे भी होते है । जो हरिद्वार जाकर गंगाजल लेकर नहीं आ सकते, ऐसे शिव भक्तों के लिए डाक विभाग द्वारा गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है ।

जीपीओ अंबाला के प्रवर अधीक्षक डाकघर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गंगाजल के लिए हमने विशेष प्रबंध किया है। हमारे मेन-मेन डाकखानों के द्वारा आम पब्लिक को उपलब्ध कराया जा सके ।उन्होंने कहा कि सभी लोग हरिद्वार जाकर गंगाजल नहीं ला सकते। इसी लिए उनके लिए डाक विभाग द्वारा गंगाजल उपलब्ध कराया जाता है ।

उन्होंने बताया कि एक विशेष बोतल होती है जिसके द्वारा गंगाजल लोगों को उपलब्ध कराया जाता है ।उन्होंने कहा कि शिवरात्रि के दिन कुछ विशेष मंदिर है, जैसे अंबाला , पंचकूला , यमुनानगर उनके मेन मेन मंदिरों के बाहर स्टॉल लगाकर शिव भक्तों के लिए गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा । उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले अबकी बार दो हजार बोतल ज्यादा मांगेंगे और हमे उम्मीद है कि वो सारी बोतल बिक जाएगी ।

 अन्य खबरें जानें-

श्री फतेहगढ़ साहिब में कैबिनेट मंत्री ने 30.71 करोड़ रुपये की लागत वाली नहर परियोजना का किया उद्घाटन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *