SIRSA में बेखौफ बदमाश, दुकानदार की गर्दन पर किया वार, युवक की हालत गंभीर, CCTV में दिखी आरोपियों की पीठ

सिरसा,  28 जुलाई सिरसा में आर्य समाज रोड पर सोमवार देर रात को अज्ञात हमलावरों ने लेमीनेशन दुकानदार पर हमला कर दिया। गर्दन पर वार…

सिरसा,

सिरसा,  28 जुलाई

सिरसा में आर्य समाज रोड पर सोमवार देर रात को अज्ञात हमलावरों ने लेमीनेशन दुकानदार पर हमला कर दिया। गर्दन पर वार किए जाने के चलते युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। रात से ही डॉक्टरों द्वारा युवक को लगातार खून चढ़ाया जा रहा है। हमले के दौरान दुकानदार रमेश का खून काफी बह गया था और खून की कमी में वह बेहोश हो गया। अभी तक घायल रमेश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसे होश नहीं आया है।

परिजन उसकी चिंता में रातभर से अस्पताल के बाहर बैठे हैं। पुलिस व CIA की टीम भी लगातार अस्पताल के बाहर चक्कर लगा रही है। रमेश के परिजन बोले, हमलावर युवकों का भी पता नहीं चल पाया है कि वे कहां चले गए? हमले के बाद सभी हमलावर हथियार सड़क पर हथियार लहराते हुए निकले थे। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है।कुछ CCTV वीडियो में हमलावरों युवकों का चेहरा पहचान नहीं आ रहा, उनमें कुछ बाइक पर जाते हुए दिखे हैं, पर उनमें पीठ दिख रही है।

परिजनों ने बताया कि रमेश ने करीब दो साल पहले ही लाल बत्ती चौक के पास गाड़ी-बाइक के लैमिनेशन की दुकान की थी। वह रानियां चुंगी बाजीगर मोहल्ला में परिवार के साथ रहता है। रमेश अविवाहित है और पिता बिन्द्र टैक्टर चलाते हैं। उसका एक बड़ा भाई रवि है, जो घर पर रहता है।सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे रमेश दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान 10-12 युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया।

पुलिस का कहना है कि हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। CCTV फुटेज खंगाली जा रही हैं। इसके लिए पुलिस टीम गठित कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 अन्य खबरें जानें  –

BHIWANI में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर निकली जागरूकता रैली, सिविल सर्जन ने दिखाई हरी झंडी, स्वास्थ्य कर्मियों और GNM नर्सिंग छात्राओं ने लिया भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *