KAITHAL में चोरी की होंडा सिटी कार सहित आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 30 बैटरियां व अन्य सामान बरामद, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में करता था चोरी

कैथल, 27 जुलाई कैथल, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।…

कैथल

कैथल, 27 जुलाई

कैथल, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैथल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में कार्य करते हुए CIA कलायत की टीम ने चोरी की होंडा सिटी कार, 30 चोरी की बैटरियां तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

DSP बीर भान ने बताया कि CIA कलायत प्रभारी की टीम 26 जुलाई की रात थाना कलायत क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मटौर रोड के पास सड़क किनारे एक सिल्वर रंग की होंडा सिटी कार संदिग्ध अवस्था में काफी देर से खड़ी है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कार के पास खड़ा एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान करतार सिंह उर्फ पिंकू, निवासी गांव छकोह, जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई।कार की तलाशी लेने पर डिग्गी से 30 चोरी की गाड़ियों की बैटरियां, 3 रेडिएटर, 3 पाना-चाबियां, 2 छोटे प्लास, 1 बड़ा पेचकस, 1 पीतल का गैस कटर तथा 2 टी-आकार की चाबियां बरामद की गईं।

जांच के दौरान सामने आया कि बरामद होंडा सिटी कार 15 जुलाई 2026 को मोहाली के थाना फेज-7 क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत पहले से दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गाड़ियों के बोनट खोलकर बैटरियां चोरी करता था। उसने यह भी कबूल किया कि बरामद बैटरियां पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई हैं।

अन्य खबरें जानें –

ना सिफारिश, ना रिश्वत, सिर्फ मेरिट से सरकारी नौकरी— भगवंत सिंह मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *