यमुनानगर, 27 जुलाई
गो सम्मान अभियान के तहत आज यमुनानगर जिला प्रशासन के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक स्मरण पत्र सौंपा गया। यह स्मरण पत्र अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला प्रशासन को दिया गया। जिसमें देशभर में गोवंश की सुरक्षा, सेवा एवं सम्मान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई।
यमुनानगर जिला सचिवालय गाय लेकर पहुंचे अभियान के प्रतिनिधियों ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को देशभर के 5100 तहसीलों से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया था। उसी क्रम में अब स्मरण पत्र के माध्यम से पुनः मांग दोहराई गई है कि समस्त देसी गोवंश की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा गाय पालन मंत्रालय के गठन पर गंभीरता से विचार किया जाए।
स्मरण पत्र में गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन के लिए विस्तृत कार्ययोजना, कानूनी प्रावधानों को मजबूत करने तथा गो सम्मान अभियान से जुड़े हस्ताक्षर अभियान का भी उल्लेख किया गया है। अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि गोवंश भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ठोस नीति बनाई जानी चाहिए।
इस अवसर पर अभियान के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि उनकी मांगों को केंद्र सरकार तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाया जाए।
अन्य खबरें जानें –



