हमीरपुर, 27 जुलाई
हमीरपुर में अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर एवं शाहतलाई दर्शन के लिए आई श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस में कुल 35 यात्री सवार थे। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज PGI चंडीगढ़, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालु बाबा बालक नाथ के दर्शन करके घर वापिस लौट रहे थे। रात को बस अनिंयत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस औऱ प्रशासन को इसकी सूचना दी। दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।
अन्य खबरें जानें –

