झज्जर, 24 जुलाई
झज्जर में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर और सिलानी गांव में कई दुकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 20 घरेलू गैस सिलेंडर और 7 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए।
विभाग को लगातार सिलेंडरों की अवैध बिक्री और घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या व्यावसायिक उपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री या दुरुपयोग की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
अन्य खबरें जानें-



