KAITHAL में एंटी नारकोटिक सैल ने मात्र 12 घंटे में चोरों को पकड़ सारा सामान किया बरामद, शिकायतकर्ता और अन्य दुकानदारों ने पुलिस को किया सम्मानित

कैथल , 24 जुलाई कैथल जिले में एंटी नारकोटिक सैल पुलिस टीम ने अपनी कार्यकुशलता और त्वरित कार्रवाई से पुलिस की साख को और मजबूत…

KAITHAL

कैथल , 24 जुलाई

कैथल जिले में एंटी नारकोटिक सैल पुलिस टीम ने अपनी कार्यकुशलता और त्वरित कार्रवाई से पुलिस की साख को और मजबूत किया है। जनकपुरी कॉलोनी करनाल रोड़ कैथल पर ज्वेलर्स दुकान में हुई सोना-चांदी आभूषण चोरी के मामले में टीम ने न केवल दो आरोपियों को काबू किया, बल्कि चोरी हुए सामान की  100 प्रतिशत रिकवरी कर पुलिस की ईमानदार छवि का उदाहरण पेश किया।

In Kaithal, the Anti-Narcotics Cell, apprehended the, thieves, and recovered, all the stolen, goods within, just 12 hours,  the theft, at the jewelry, shop had, occurred ,on July 17, living india news, latest news

इस उपलब्धि पर वीरवार को शिकायतकर्ता और अन्य दुकानदारों ने DSP रमेश चंद्र तथा एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी SI प्रदीप कुमार सहित पूरी पुलिस टीम को सम्मानित कर आभार जताया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जनकपुरी कॉलोनी कैथल निवासी रवि वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 17 जुलाई की दोपहर वह अपनी करनाल रोड स्थित ज्वेलरी दुकान को शीशे के गेट पर ताला लगाकर गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने गेट का ताला तोड़कर दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर ली। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने जांच की जिम्मेदारी एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी SI प्रदीप कुमार को सौंपी। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे में आरोपी सत्यवान उर्फ भोला तथा उसके पुत्र रोहित उर्फ छोटू निवासी गांव नरड़ को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी किया सामान  पूरा बरामद करके आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इस दौरान DSP रमेश चंद्र ने एंटी नारकोटिक सैल टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम अपनी तत्परता, पेशेवराना जांच और जनसरोकारों के प्रति जवाबदेही के लिए जानी जाती है। इस प्रकार की सफल कार्रवाइयाँ पुलिस-जन सहयोग की मिसाल पेश करती हैं और यह संदेश देती हैं कि कैथल पुलिस न केवल सक्षम, बल्कि संवेदनशील भी है।

अन्य खबरें जानें-

NUH में 25 जुलाई को होगी मुख्यमंत्री की रैली, SP-DC ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *