KAITHAL पहुंची हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी, नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, सभी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कैथल, 24 जुलाई कैथल पहुंची हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सेवा और सम्मान प्रदान करना हम सबकी…

KAITHAL

कैथल, 24 जुलाई

कैथल पहुंची हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सेवा और सम्मान प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि पात्र महिलाओं को लाभ मिले और वे किसी भी सरकारी योजना से वंचित न रहे।

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी  कैथल पहुंची, जहां उन्होंने सबसे पहले लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में डीसी अपराजिता व पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह से बातचीत की। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाई जा रही योजनाओं व कमेटियों के संदर्भ में फीडबैक ली।

चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट से संबंधित कमेटियों का गठन किया जाए। कमेटी के सदस्यों का प्रशिक्षण भी करवाया जाए। इसके अलावा अन्य उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं व समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण किया और अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले गायनी वार्ड का दौरा किया और कमरे के बाहर बैठी महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं की भीड़ को देखकर चेयरपर्सन ने मौके पर मौजूद डॉक्टरों से कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि यहां पर आज शिविर लगाया गया है, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच हो रही है।

उन्होंने CMO और PMO को गर्मी के दृष्टिगत कहा कि यहां पर अतिरिक्त पंखे लगाए जाएं और अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए। इसके बाद चेयरपर्सन ने महिला शौचालय का निरीक्षण किया, जहां साबून व साफ-सफाई के बारे में विशेष हिदायत दी।

चेयरपर्सन ने आयुष विभाग और महिला क्लीनिक वार्ड में सेवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों व डॉक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने प्रसूति कक्ष में पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ मिले।

महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि नागरिक अस्पताल में अधिकतर व्यवस्थाएं सही पाई गई, जिसके लिए नागरिक अस्पताल के अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जो छोटी-मोटी कमियां हैं, उन्हें दुरूस्त करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

अन्य खबरें जानें-

PARLIAMENT MONSOON SESSION: नीट पेपर लीक पर संसद में हंगामा, लोकसभा 27 जुलाई तक स्थगित, राज्यसभा में वंदे मातरम बिल हुआ पेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *